समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आज़म खान की तबियत गंभीर बनी हुई है। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज़ जारी है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से आज़म खान अस्पताल में भर्ती हैं। सपा सांसद में मुंह में अल्सर हुआ हैं, जिसकी वजह से वह खाना खाने में असमर्थ हैं।
पत्नी तंजीन फातिमा ने एक न्यूज़ एजेंसी को आज़म खान के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनके मुंह में अल्सर हो गया है जिससे उन्हें खाना खाने में भी काफी परेशानी हो रही है। साथ ही फेफड़ों में संक्रमण के चलते वे काफी कमजोर हो गए हैं, उनकी स्थिति काफी ख़राब है। हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव है।
इससे पहले अस्पताल की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, पेशाब में तकलीफ होने पर डॉक्टरों को आज़म खान के शरीर में नली डालनी पड़ी थी। 72 वर्षीय आज़म खान की हालत क्रिटिकल बनी हुई है। वह लगातार अस्पताल की क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में बने हुए हैं।
गौरतलब है कि सीतापुर जले में बंद रहने के दौरान आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए नौ मई की शाम लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपा सांसद पिछले वर्ष से ही जमीन कब्जा करने और अन्य आपराधिक मामलों में अपने पुत्र के साथ सीतापुर के जिला कारागार में बंद हैं।


Download Android App
Download iOS App



