उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पलिया गांव के पास एक कार के एक पेड़ से टकरा जाने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर देर रात लखनऊ की ओर से आ रही एक कार बेकाबू होकर पलिया गांव के समीप एक पेड़ से टकरा गयी। उन्होंने बतया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गये।
उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान फिरोजाबाद के जाटवपुरी के रहने वाले इमरान, नासिर और जबी के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि वकार और ओवेस गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया एक अन्य घटना में, हरीपर्वत थाना क्षेत्र के फ्रीगंज में एक ट्रक से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि उसकी पहचान मोहम्मद उर्फ भइये के तौर पर की गयी है ।
उन्होंने बताय कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।


Download Android App
Download iOS App



