उत्तर प्रदेश में कानपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार श्री प्रकाश जायसवाल के खिलाफ बुधवार को आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। श्री जायसवाल को पिछले सप्ताह प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान मानक से अधिक झंडे और बैनर लगाने का दोषी पाया गया जिस पर उनके खिलाफ कलक्टरगंज थाना में यह मुकदमा दर्ज हुआ है।
मुकदमे में उन्हें बीते दिनों उनके समर्थन में प्रचार के लिए आई पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा के रोड शो का हवाला दिया गया जिसमें चुनाव आयोग की टीम ने पाया कि चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट से लेकर बड़ चौराहे तक रोड शो किया। इस दौरान बिरहाना रोड पर मानक से अधिक झंडे व बैनरों का इस्तेमाल किया गया जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
इस बारे में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि यह मुकदमा चुनाव में उम्मीदवार के जनता में बढ़ रही लोक प्रियता को देखकर कराया गया है। उन्होंने बिना किसी पार्टी के उम्मीदवार का नाम लिये कहा कि इसके जरिये विपक्षी उम्मीदवार अपनी जीत का रास्ता तलाश रहे है। जिसे कानपुर की जनता अब स्वीकार करने वाले नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



