आगरा : शहर के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के महावीर नगर में कुछ शरारती तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूजा करने के लिए मंगलवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तब उन्हें इसका पता चला। इसके बाद यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी, जिससे काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गये।
घटना से आक्रोशित लोगों ने वहां जाम लगा दिया। पुलिस और क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। थाना एत्माद्दौला के निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि खण्डित प्रतिमा को हटाकर उसकी जगह नयी प्रतिमा स्थापित करा दी गयी है तथा अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



