बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को निलंबित किए जाने पर कहा कि उनको सस्पेंड व निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत जेल भेजना चाहिए। मायावती ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी। किसी भी धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं। इस मामले में बीजेपी को भी अपने लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना चाहिए। केवल उनको सस्पेंड व निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत जेल भेजना चाहिए।
कानपूर हिंसा की तह तक जाना बहुत जरूरी :मायावती
मायावती ने कहा, इतना ही नहीं बल्कि कानपुर में अभी हाल ही में जो हिंसा हुई है, उसकी तह तक जाना बहुत जरूरी। साथ ही, इस हिंसा के विरुद्ध हो रही पुलिस कार्रवाईयों में निर्दोष लोगों को परेशान ना किया जाए, बीएसपी की यह भी मांग है। ज्ञात हो कि कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा हो गई। इसमें दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि नूपुर शर्मा ने पिछले महीने एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी की थी। कहा जा रहा है कि इन्हीं बयानों के कारण कानपुर में हिंसा भी भड़की थी। इस मामले पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने नूपुर शर्मा के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की।


Download Android App
Download iOS App



