Dimple Yadav की दीवानी निकली Swara Bhasker, बोलीं- मैं Bisexual…, सुनकर सपाई रह जाएंगे दंग

Summary :

Swara Bhasker Comment on Dimple Yadav: स्वरा भास्कर वैसे तो एक्ट्रेस हैं, लेकिन सुर्खियों में रहना उनका दूसरा काम है। स्वरा भासकर एक बार फिर अपने एक बयान से चर्चा में हैं। इस बार तो उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को भी अपने साथ लपेट लिया है। दरअसल, स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में अपनी पसंद के बारे में बड़ा बयान दिया है। स्वरा ने डिंपल यादव को अपनी क्रश बताया है यानी स्वरा भास्कर डिंपल यादव बहुत ही ज्यादा पसंद करती हैं और उनसे आकर्षित है। उनके इस बयान से काफी बवाल मच…

Swara Bhasker Comment on Dimple Yadav: स्वरा भास्कर वैसे तो एक्ट्रेस हैं, लेकिन सुर्खियों में रहना उनका दूसरा काम है। स्वरा भासकर एक बार फिर अपने एक बयान से चर्चा में हैं। इस बार तो उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को भी अपने साथ लपेट लिया है। दरअसल, स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में अपनी पसंद के बारे में बड़ा बयान दिया है। स्वरा ने डिंपल यादव को अपनी क्रश बताया है यानी स्वरा भास्कर डिंपल यादव बहुत ही ज्यादा पसंद करती हैं और उनसे आकर्षित है। उनके इस बयान से काफी बवाल मच गया है।

Swara Bhasker Bisexual Comment

दरअसल, पिछले सप्ताह स्वरा भास्कर अपने पति और राजनीतिज्ञ फहाद अहमद के साथ एक साक्षात्कार में शामिल हुईं, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर क्रश है।( बता दें क्रश मतलब किसी व्यक्त के प्रति आकर्षण महसूस करना होता है)।

Swara Bhaskar
Swara Bhaskar

सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा हंगामा उनके सेक्सुअलिटी वाले बयान बयान पर मचा है। इंटरव्यू में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker Bisexual Comment) ने कहा था, “हम सभी बाइसेक्सुअल हैं।” इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हेट्रोसेक्सुअलिटी एक विचारधारा है जो समाज ने हम पर थोपी है। स्वरा के इस बयान के बाद खूब हंगामा हुआ था।

Swara Bhasker Comment on Dimple Yadav
Swara Bhasker Comment on Dimple Yadav

Swara Bhasker X Bio- ‘लड़कियों पर क्रश की पैरोकार’

इस पूरे बवाल के बीच स्वरा ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनके विरोधियों को जवाब मिल गया। शुक्रवार को, एक्ट्रेस ने एक्स पर अपना बायो अपडेट किया, जिसमें अब लिखा है, “लड़कियों पर क्रश की पैरोकार। पार्ट टाइम एक्टर, फुल टाइम ट्विटर पर्सपेक्टिव। अराजकता की रानी। सर्वनाश के बीच अपना रास्ता खोज रही हूं। आज़ाद फ़िलिस्तीन!” इतना ही नहीं, स्वरा ने अपने नए बायो का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सोचा कि अब अपना बायो बदलने का समय आ गया है।”

ये भी पढ़ें- डॉग लवर्स के लिए खुशखबरी, शेल्टर होम से छोड़े जाएंगे कुत्ते, Supreme Court ने सुनाया फैसला

Neha Singh