उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों के दल बदल के सिलसिले को आगे बढ़ते हुए शाहजहांपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के जलालाबाद सीट से विधायक शरदवीर सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफ़ दे दिया।
1996 से लगातार जीता, पार्टी नीतियों से भटकी-शरदवीर
सिंह इस सीट से टिकट कटने से नाराज थे। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे इस्तीफ़ में लिखा कि वह 1996 से लगातार इस सीट से सपा के विधायक चुने गए। पिछले चुनाव में मोदी लहर में भी वह इस सीट से चुनाव जीते थे। इसके बावजूद टिकट काटे जाने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सपा अपनी नीतियों से भटक गई है।
सिंह ने इस सीट से ऐसे व्यक्ति को टिकट देने के कारण खुद को और क्षेत्र की जनता को आहत बताया जिस पर बसपा के शासन काल में इलाके के व्यापारियों और गरीबों का शोषण करने के आरोप लगे थे।
सपा ने दिया नीरज मौर्य को विधानसभा का टिकट
गौरतलब है कि जलालाबाद विधान सभा सीट से सपा नेतृत्व ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर भाजपा से सपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी नीरज मौर्य को चुनावी मैदान में उतारने की हरी झंडी दे दी है।
हाथ से लिखे इस्तीफे में शरदवीर सिंह ने टिकट वितरण के इस फैसले से खुद को आहत बताते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष के मार्फत अपना इस्तीफा सपा अध्यक्ष को भेजा है।
आपको बता दे कि जिस प्रकार मतदान के दिन करीब आ रहे हैं । उसी प्रकार नेता भी टिकट कटने के कारण अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर नयी दल की नांंव में सवार हो रहे हैं । गत दिनों उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ दल भाजपा से कई नेताओं ने टिकट कटने की आंशका चलते समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।


Download Android App
Download iOS App



