बाराबंकी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिये बगैर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटाक्ष किया कि जनता की आवाज को दबाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार छप्पन इंच के सीने वाली नहीं बल्कि दुर्बल सरकार है।
श्रीमती वाड्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया के पुत्र एवं पार्टी प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में फतेहपुर कस्बे में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। जनता अधिकार मांगती है तो उसे जेल में डाला जाता है। जनता की आवाज दबाई जाती है। यह छप्पन इंच के सीने वाली सबल नहीं बल्कि दुर्बल सरकार है। आप वोट के द्वारा उन्हें बदल डालिये।
उन्होने कहा कि यह जुमले वाली सरकार है। जुमलों के अलावा देश की जनता को सरकार से कुछ हासिल नहीं हुआ है। इस बार इन जुमलेबाजों को सरकार से हटायें। पीएम के पास अपने क्षेत्र वाराणसी की जनता से संवाद स्थापित करने का समय नहीं था। गांव के गरीब किसान पीएम का इंतजार ही करते रहे।
मोदी ने अलगाववादियों के समक्ष किया समर्पण : उमर अब्दुल्ला
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस सरकार में प्रचार तो बड़ हो रहा है, प्रधानमंत्री की फोटो भी दिखती है। यह फैलाया जा रहा कि पहले देश में कुछ हुआ ही नहीं है। किसान जानवरों से परेशान हैं। किसानों के बीमा का लाभ उद्योगपति को मिल रहा है। किसानों का कर्ज माफ करने को पैसा नहीं है, लेकिन उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने को पैसा है। प्रधानमंत्री के बड़ बड़ इंटरव्यू आ रहे हैं, पर वह किसी गरीब के घर नहीं गए।
कांग्रेस महासचिव ने कहा ‘‘ मैं दो महीने से प्रदेश का दौरा कर रही हूं। लोगों ने हमे अपनी पीड़ बताई। किसान कर्ज में डूब रहा है, सरकार की तरफ से मदद नही मिली। नौजवानों के लिए रोजगार सरकार ने नहीं दिए। वाराणसी में भी हमे विकास नहीं दिखा, केवल एक 15 किलोमीटर की सड़क बनी है। ’’ कांग्रेसी नेता ने यूपी बोर्ड में बाराबंकी जिले के हाईस्कूल औश्र इंटरमीडिएट के टॉपर्स शिवम कुमार और तनुज विश्वकर्मा को टॉपर बनने की बधाई दी।
श्रीमती वाड्रा ने कहा ‘‘ हमने अपने पूर्व वित्तमंत्री से मशविरा और रिसर्च करने के बाद न्याय योजना को लागू करने का फैसला किया है। हर गरीब को 72000 रुपये की मदद से देश मे रोजगार के साधन विकसित होने के साथ गरीबी को दूर भगाया जा सकेगा। ’’ उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे नेता को लायें जो उनकी समस्याओं की बात करे और उनका हल करे।
प्रियंका ने जनसभा के बाद प्रसिद्ध सूफी सन्त हाजी वारिश अली शाह की दरगाह देवा शरीफ पर माथा टेका और काँग्रेस के जीत की दुआएं माँगी। देवा शरीफ पर माथा टेकने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने काँग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में मुख्यालय तक रोड शो किया। रोडशो जब जिले के मुख्य बात्रार पहुँचा तो प्रशासन उसे रोक दिया और रोडमैप की अनुमति न होने का हवाला दिया।
काँग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव के आगे प्रशासन ने प्रियंका को रोडशो की अनुमति दे दी मगर प्रियंका पैदल ही रोडशो करने लगी। प्रशासन की मुश्किलें तब और बढ़ गयी जब प्रियंका की जनसभा स्थल की बिजली काटने का आरोप लगा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। रोडशो के दौरान जनपद मुख्यालय के धनोखर हनुमान मंदिर पर भी प्रियंका गांधी ने हनुमान जी के दर्शन किये।


Download Android App
Download iOS App



