मुजफ्फरनगर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में तीन और गिरफ्तार

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पिछले महीने नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पिछले महीने नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही 20 दिसंबर की घटना के संबंध में जिले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। सिविल लाइन पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) सामय पाल ने कहा कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। 
राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के शहर में 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे। कुछ जगहों से पथराव, आगजनी और लूट की खबरें आई थीं जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि हिंसा में कुछ सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों समेत 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालांकि उन्होंने घटना में घायल हुए प्रदर्शनकारियों की संख्या नहीं बताई थी। हिंसक प्रदर्शन का शिकार हुए लोगों के परिजन से मिलने के लिए शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिले की अचानक यात्रा की थी। 

Desk Team