उत्तर प्रदेश में पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद कई जगहों में भड़की हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट है। आज जुमे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए है। शहर में ड्रोन की मदद से हर जगह नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की 10 टुकड़ियों और पीएसी की 132 कंपनियों को तैनात किया गया है। प्रयागराज में उपद्रवियों से निपटने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किये गए हैं।
प्रयागराज में कुल 10 हज़ार जवानों तैनात
बताया गया है कि प्रयागराज में कुल 10 हज़ार जवानों को तैनात किया गया है। जुमे की नमाज के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी कड़ी नज़र राखी जार रही है। इस काम के लिए मॉनेटरिंग की 72 टीमों को लगाया गया है। जिनकी पूरी नज़र है वॉट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक इंस्टाग्राम पर है ताकि कोई भी धार्मिक भावनाओं को नहीं भड़का सके। हर आने-जाने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। इलाके में CCTV और वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



