भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रस्तावित जेवर हवाई अड्डे से प्रभावित किसानों को बृहस्पतिवार को नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजा देने की मांग की। भाकियू (अराजनैतिक) ने जेवर के झाझर रोड स्थित साबौता अंडरपास के नीचे महापंचायत की। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हवाई अड्डे में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है, उन्हें नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए।
प्रशासनिक अधिकारी बातचीत के जरिए किसानों की समस्या का समाधान करे
राकेश टिकैत ने कहा कि पिछले कई दिन से शोर मचाया जा रहा था कि हवाई अड्डे का निर्माण कार्य को रोका जाएगा लेकिन वह उसका निर्माण कार्य नहीं रोकने आए है बल्कि किसानों के बंद रास्तों को खुलवाने के लिए आए हैं। उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारी बातचीत कर किसानों की समस्या का समाधान करें, जिसके लिए वह तैयार है अन्यथा आंदोलन होगा।
टिकैत के स्वागत में आतिशबाजी के कारण लगी झाडियों में आग
उससे पहले राकेश टिकैत के स्वागत में की गई आतिशबाजी से इंटरचेंज के पास सड़क किनारे झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ने लगी। हालांकि, वहां पर तैनात दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद अंडरपास से आगे भी आतिशबाजी के कारण आग लग गई। उसको भी दमकलकर्मियों ने बुझाया।


Download Android App
Download iOS App



