TMC के प्रतिनिधिमंडल को लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘हिरासत’ में लिया गया

Summary :

प्रतिनिधिमंडल में शामिल तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदिमुल हक ने कहा कि वह और पार्टी के अन्य सदस्य एयरपोर्ट पर एक ‘हैंगर’ के निकट धरना दे रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के चार सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल को रविवार दोपहर को लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘‘हिरासत’’ में ले लिया गया। पार्टी सूत्रों ने यह दावा करते हुए कहा कि तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल को संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान उत्तर प्रदेश में मारे गये लोगों के परिवारों से मिलना था। 
प्रतिनिधिमंडल में शामिल तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदिमुल हक ने कहा कि वह और पार्टी के अन्य सदस्य एयरपोर्ट पर एक ‘हैंगर’ के निकट धरना दे रहे हैं। हक ने लखनऊ से फोन पर बताया, ‘‘हमें लखनऊ एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश : वाराणसी में स्थिति सामान्य होते देख बहाल की गई इंटरनेट सेवा

जैसे ही हम विमान से उतरे, पुलिस ने हमे घेर लिया और रनवे पर एक एकांत स्थान पर ले गये। हम एक ‘हैंगर’ के निकट धरना दे रहे हैं।’’ प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी और सांसद प्रतिमा मंडल तथा अबीर विश्वास शामिल हैं। 

Desk Team