अयोध्या में PM मोदी की आज रैली, लेकिन नहीं जायेंगे रामलला और हनुमानगढ़ी

Summary :

अयोध्या के विवादित ढांचे की दूरी महज 25 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री यह रैली फैजाबाद और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में कर रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए सभी दिग्गज नेता जोर-शोर से प्रचार प्रक्रिया में लगे हुए है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में पहली बार भगवान राम की नगरी अयोध्या की रणभूमि में उतर रहे हैं। हालांकि, वह हनुमानगढ़ी मंदिर या अस्थायी राम मंदिर नहीं जाएंगे। पीएम मोदी राजस्थान के जयपुर में भी हुंकार भरेंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली के वसंत कुंज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं विपक्ष में से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बाराबंकी और मध्यप्रदेश की होशंगाबाद संसदीय सीट चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।फैजाबाद में BSP प्रमुख मायावती-SP अध्यक्ष अखिलेश यादव सांझा रैली करेंगे। मोदी का अयोध्या आना और रामलला का दर्शन न करना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय का बना हुआ है। वैसे अयोध्या आने वाले अधिकतर राजनेता रामलला का दर्शन करना नहीं भूलते हैं।

Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री यह रैली फैजाबाद और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में कर रहे हैं। मोदी बुधवार को रामपुर माया में रैली करेंगे, जो अयोध्या-अंबेडकरनगर जिले की सीमा पर एक छोटा सा शहर है। यहां से अयोध्या के विवादित ढांचे की दूरी महज 25 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री यह रैली फैजाबाद और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में कर रहे हैं।

हालांकि नरेंद्र मोदी की रैली को इन्हीं दोनों सीटों तक सीमित करके नहीं देखना चाहिए। बीजेपी नरेंद्र मोदी की इस रैली के जरिए पांचवें और छठे चरण की यूपी की लोकसभा सीटों के माहौल को अपने पक्ष में करने की जुगत में है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग से पहले नरेंद्र मोदी की अयोध्या में रैली कर रहे हैं।

शिवसेना ने की सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पर प्रतिबंध की मांग, रामदास अठावले ने जताई आपत्ति

ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम के दौरे से बीजेपी को अयोध्या के आस-पास की सीटों पर सियासी फायदा मिल सकता है। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से सटी हुई अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बस्ती, जौनपुर और प्रतापगढ़ सीटें हैं, जहां छठे चरण में वोटिंग होनी हैं। जबकि फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा जैसी सीटों पर पांचवें चरण में वोटिंग होनी है।

Desk Team