पूर्व केंद्रिय मंत्री व सपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा और पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिये लखनऊ के चक्कर लगा रहे हैं। दोनों ही अपनी दावेदारी रामनगर विधानसभा से ठोक रहे हैं। इसके लिए दोनों दिग्गज राजनीतिक परिवार के सिपाही लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व किस पर अपना भरोसा दिखाती है। एक जमाना था जब जिले में किस विधानसभा सीट से पार्टी का कौन प्रत्याशी होगा,यह इन्हीं के घरों से तय हो जाता था। जिले की ही नहीं बल्कि अन्य जिलो के नेता भी लखनऊ न जाकर इन्हीं लोगों के घरों के चक्कर लगाते थे।
मुलायम सिंह यादव के करीबा थे बेनी प्रसाद वर्मा
बेनी प्रसाद वर्मा को मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता रहा है। राष्ट्रीय मोर्चा- वाम मोर्चा की एचडी देवगौड़ा सरकार में वो 1996 में संचार राज्यमंत्री बने थे। फिर उन्हें संसदीय कार्य राज्यमंत्री का भी जिम्मा सौंपा गया। 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में वो सपा के टिकट पर कैसरगंज से जीतकर संसद पहुंचे थे।
2009 के चुनाव में वो कांग्रेस के टिकट पर गोंडा सीट से जीते थे और केंद्र में मंत्री बने। बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी थे। उत्तर प्रदेश सरकार में सपा सरकार में वो लंबे समय तक पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे। इलाके में बेनी प्रसाद वर्मा की गहरी पैठ थी। जिसके चलते बेनी प्रसाद वर्मा को कई बार राज्य व केंद्र सरकार में मंत्री पद से नवाजा गया।


Download Android App
Download iOS App



