उत्तर प्रदेश विधानसभा का सोमवार को आहूत एक दिवसीय विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सोमवार को इसकी घोषणा की। विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में विधानसभा उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ और सदन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत दिवंगत अन्य पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने ‘उत्तर प्रदेश औद्योगिक शांति (मजदूरी का यथासमय संदाय) (संशोधन) अध्यादेश, 2021 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या-सात 2021)’ को सदन के पटल पर रखा। इस अध्यादेश में श्रमिकों के हित में सरकार ने प्रावधान किये हैं।
कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा रोकी गई, एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम
सपा सदस्य संजय गर्ग ने इस संशोधित अध्यादेश पर चर्चा कराने की बात की लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि जब विधेयक आएगा तब चर्चा की जाएगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा पिछले 18 अगस्त को पारित किये गये उन विधेयकों की सूचना दी जो विधान परिषद से बिना किसी संशोधन के वापस हो गये हैं।
उन्होंने कुल 15 विधेयकों के उत्तर प्रदेश का अधिनियम बनने की जानकारी दी। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रगान के बाद सदन को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित करने की ने घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



