UP विधानसभा चुनाव : बेटे को टिकट नहीं मिलने से नाराज राजेश्वर बंसल ने छोड़ी RLD

Summary :

शामली विधानसभा सीट से बेटे अखिल बंसल को टिकट नहीं दिए जाने के बाद राजेश्वर बंसल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उत्तर प्रदेश में चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों को बीच उठापटक जारी है। कुछ नेता टिकट न मिलने पर पाला बदल रहे है तो कुछ खुलकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे है। टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताने वाले नेताओं की लिस्ट में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल नाम भी शामिल हो गया है।
शामली विधानसभा सीट से बेटे अखिल बंसल को टिकट नहीं दिए जाने के बाद राजेश्वर बंसल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजेश्वर बंसल और उनके बेटे ने गुरुवार को रालोद के नेता जयंत चौधरी को अपने-अपने इस्तीफे भेज दिए। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने शामली से प्रसन्न चौधरी को टिकट दिया था, जो मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

UP Elections : भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

कैराना से पूर्व विधायक राजेश्वर ने शामली से अपने बेटे अखिल को टिकट देने की मांग की थी। पार्टी के संस्थापक अजित सिंह ने 2020 में राजेश्वर को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था और उन्हें क्षेत्र में कद्दावर नेता के तौर पर जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।

Desk Team