रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार को राज्य में छापेमारी की। खलीलाबाद, बस्ती, अलीगढ़ और संत कबीरनगर में समेत पांच स्थानों पर एटीएस ने यह कार्रवाई की। इसके अलावा यूपी एटीएस की एक टीम महाराष्ट्र में भी छापेमारी कर रही है।
एटीएस टीम ने संतकबीरनगर से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि रोहिंग्या के लोगों के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनाए जा रहे थे। इसके साथ ही एटीएस टीम ने ख़लीलाबाद के मोती नगर में रहने वाले अब्दुल मन्नान और दिनेश गुप्ता को धरदबोचा है।
UP पुलिस द्वारा पकड़े गए 4 PFI सदस्यों की न्यायिक हिरासत 90 दिनों के लिए बढ़ी
जांच में तकनीकी सहायक के बैंक खाते से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। मालूम हो कि काफी समय से रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से भाग रहे हैं और दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं। इससे पहले यूपी एटीएस ने गोरखपुर में गोलघर के स्थित बलदेव प्लाजा में नईम एंड संस पर छापा मारा था। इस दौरान एटीएस ने दुकान मालिक से पूछताछ की थी।


Download Android App
Download iOS App



