UP: मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 3 कांवड़ियों की मौत

Summary :

UP: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवर को हुआ भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार बाइक ईंट-भट्टा के सामने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 3 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंदिर में जलाभिषेक करके घर लौट रहे थे युवक सुरीर कस्बे के रहने वाले मानक (19), वेद प्रकाश (23) और नरेश (22), शनिवार को कांवड़ लेने गए थे। रविवार को तीनों राजघाट से कांवड़ लेकर सोमवार की सुबह वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।…

UP: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवर को हुआ भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार बाइक ईंट-भट्टा के सामने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 3 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंदिर में जलाभिषेक करके घर लौट रहे थे युवक

सुरीर कस्बे के रहने वाले मानक (19), वेद प्रकाश (23) और नरेश (22), शनिवार को कांवड़ लेने गए थे। रविवार को तीनों राजघाट से कांवड़ लेकर सोमवार की सुबह वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। तीनों के भगवान गोपेश्वर महादेव का गंगा जल से अभिषेक किया। इसके बाद वापस अपने गांव के लिए लौट रहे थे तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

गांव से 5 किमी पहले हुए हादसे का शिकार

तेज रफ्तार बाइक से गांव लौट रहे तीनों सुरीर से 5 किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गए। सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के लिए कांवड़ियों की बाइक बेकाबू हो गई। ईंट भट्टा के सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और मृतकों के परिजन को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat