प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर थाना कोहंडौर क्षेत्र के एक गांव में भीड़ ने घर में घुसकर एक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोहंडौर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजीत शुक्ला ने बताया कि मदाफरपुर में इलेक्ट्रॉनिक व रेता सीमेंट की दुकान चलाने वाले मोहम्मद सईद (30) के घर पर उसके पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार रात हमला किया। हमले में घायल सईद को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस एंबुलेंस में सईद को अस्पताल ले जाया जा रहा था वह रास्ते में एक बिजली के खंभे से टकरा गई और हादसे में एंबुलेंस के चालक को चोटें आई हैं। परिजनों की तहरीर पर अख्तर, सुहैल व अफसर नामक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने कहा, तीन दिन पहले गांव की मस्जिद के पास पड़ोसियों से कुछ कहा सुनी हुई थी, उसी विवाद को लेकर बीती रात आधा दर्जन पड़ोसी लाठी डंडा लेकर दीवार कूद कर घर में घुस गए और मारना पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



