उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आना जारी है और रुझानों में भाजपा सबसे आगे चल रही है। प्रदेश की राजनीति में कभी बड़ी ताकत रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए राज्य विधानसभा चुनाव के रुझान एक बड़े झटके की तरह हैं, अब तक प्राप्त रुझानों में बसपा 403 में से सिर्फ चार सीटों पर ही आगे चल रही है। चुनाव आयोग से प्राप्त रुझानों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी केवल चार सीटों पर ही आगे चल रही है। अंतिम समाचार मिलने तक रसड़ा सीट से बसपा उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र से करीब 2000 मतों से आगे थे।
12.8 फीसद रहा बसपा का वोट प्रतिशत
इसके अलावा हापुड़, जलालपुर और मेहदावल सीट पर भी उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मौजूदा स्थिति में बसपा का वोट प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले करीब नौ प्रतिशत गिरकर 12.8 फीसद रह गया है। बसपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 22.23 प्रतिशत वोट मिले थे। हालांकि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती अपनी तमाम चुनावी रैलियों में प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा करती रहीं, उन्होंने हाल ही में जारी चुनाव बाद सर्वेक्षणों को भी खारिज किया था जिसमें बसपा को बहुत कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था
पिछले चुनाव में मिली थी 19 सीटें
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से उसे मात्र 19 सीटों पर ही सफलता मिली थी जबकि 81 सीटों पर उसके प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे। विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी जारी है और परिणाम घोषित होने में कुछ समय लग सकता है।

Download Android App
Download iOS App