UP Foundation Day: PM मोदी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को दीं शुभकामनाएं

Summary :

आज उत्तर प्रदेश दिवस है, इसी अवसर पर राज्य के लोगों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों शुभकामनाएं दी।साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को इस राज्य को उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान मिली।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “उत्तर प्रदेश दिवस पर वहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।” 

 उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।”

Desk Team