देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की कमी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए 10 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगी। ये प्लांट राज्य के विभिन्न स्थानों पर एक सप्ताह के अंदर स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों से कहा है कि वे राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति और रेमेडिसविर इंजेक्शन की उपलब्धता पर नजर रखें, ताकि ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कोई कमी न हो। इस उद्देश्य के लिए एक 24/7 कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है, जहां अधिकारी दैनिक आधार पर स्टॉक की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे।
शहडोल मामले में बोले DM-ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत, हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन
कोविड रोगियों को तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए, राज्य सरकार के सहयोग से एचएएल लखनऊ में अवध शिल्पग्राम में सभी सुविधाओं से लैस एक नया कोविड अस्पताल स्थापित करेगा। गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि की वजह से ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है जिसके मद्देनजर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पर्याप्त एवं समय पर सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए समिति बनाई है। गोवा सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर के निर्यात पर रोक लगायी है और उद्योगों में इस्तेमाल के लिए उत्पादित ऑक्सीजन को स्वास्थ्य सेवा के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। ऑक्सीजन की कमीं इस समय लगभग हर राज्य में हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



