शासन में बेहतर सुधार के लिए उत्तरप्रदेश की छह जेलों में शुक्रवार को डीएम और पुलिस अधीक्षक एसपी की मौजूदगी में भारी सुरक्षा पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी की कार्यवाई की गई।
यह कार्यवाई छह जेलों में हुई। बागपत जेल के आलावा शाहजहांपुर ,मुज्जफरनगर ,बुलंदशहर ,और बिजनौर की जेलों में कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली है। वहीं बागपत जेल में पुराने मोबाइल की कई बैटरियाँ , ईयरफोन की टूटी लीड व फल काटने वाली चाकूनुमा नुकीली चीज बैरक में बरामद हुई हैं।
जेलों में छापेमारी की कार्यवाई अलग अलग समय पर की गई। बुलंदशहर और शाहजहांपुर की जेल में तड़के सुबह सात बजे और बागपत में साढ़े आठ, मुज्जफरनगर में सुबह नौ बजे मेरठ में करीब 11 बजे छापेमारी की कार्यवाई की गई। यह कार्यवाई उत्तरप्रदेश की बाकी जेलों में भी की जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार बताया जा रहा हैं की कुछ दिन पहले ही जेलों से लगातार अपराधियों के सोशल मीडिया पर वायरल किये गए वीडियो के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेलों में छापेमारी की कार्यवाई के आदेश दिए थे।
जेलों में सुधार को लेकर कुछ समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित की थी। दो दिन पूर्व ही आईजी /डीजी स्पेशल आनंद कुमार ने आला अधिकारियों को औचक छापेमारी की कार्यवाई के आदेश दिए थे जिसे लेकर बस्ती में बुधवार को जेल प्रमुख डीआईजी ने छापा मारा था।


Download Android App
Download iOS App



