उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति की मौत की अफवाह सुनकर अपने दो वर्षीय मासूम के संग आत्महत्या कर ली। दरअसल रेणुकूट- बीजपुर बस मार्ग पर राखी लेने बीजपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ खंबे को तोड़ते हुए एक पेड़ से टकरा गया। जिसमें ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सुनील सिंह (30) केबिन में फंस गया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर है।
महिला ने चारपाई व बिस्तर में लगाई आग
घटना की सूचना मिलते ही चालक के परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घर में बची अकेली चालक के सगे छोटे भाई अजित सिंह की पत्नी संगीता (22) ने सुना तो उसे लगा कि उसके पति के साथ दुर्घटना हुयी है और उसकी मृत्यु हो गयी। वह बदहवास अवस्था में अपने दो वर्षीय मासूम के साथ कमरे में बंद हो गयी और कमरे में रखी चारपाई व बिस्तर पर आग लगा दी और खुद एवं दो बर्षीय बालक के साथ रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी।
पुलिस ने शवों का कराया पंचनामा
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ ने प्रयास कर आग पर काबू पाया लेकिन संगीता व बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों के पंचनामे के बाद अपने कब्जे में ले लिया।


Download Android App
Download iOS App



