UP: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आ रही है। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों अपनी बेटी से मिलकर घर के लिए लौट रहे थे। तभी अज्ञात कार ने दोनों को रौंद दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कर रही है।
Highlights
- तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नि को मारी टक्कर
- दोनों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
- फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बेटी से मिलकर घर लौट रहे थे पति-पत्नि
मृतक राम सहाय और उनकी पत्नि सरला वर्मा दुबग्गा इलाके में अपनी बेटी से मिलने आए थे। वहां से गुरुवार रात करीब 9 बजे वापस जा रहे थे। दोनों ठाकुरगंज में प्रेरणा स्थल के पास पहुंचे थे तभी अनियंत्रित कार ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके से फरार आरोपी
वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



