उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह की हाथरस कांड में कथित बलात्कार पीड़िता की मौत के मामले पर बयान देते हुए जुबान फिसल गई। इस पर सपा ने उनकी आलोचना की।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह हाथरस बलात्कार एवं हत्याकांड के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में हाथरस के बजाय ‘हरदोई’ कह गए। उन्होंने कहा “जो राजनीतिक पहलू है उस पर मैं चर्चा नहीं करना चाहूंगा क्योंकि जो घटना है हरदोई की, वह बहुत दुखद है।”
सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भी इस घटना से बहुत दुखी हैं और पूरी सरकार उस परिवार के साथ संवेदना प्रकट कर रही है। पुलिस ने इस मामले में फौरन मुकदमा दर्ज करते हुए तुरंत कार्रवाई की और चार लोगों को पकड़ लिया। दोषी लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री की जुबान फिसलने पर विपक्ष ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की है। सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने एक ट्वीट कर कहा “वह जघन्य वारदात हाथरस में हुई है ना कि हरदोई में। पुलिस ने करीब एक हफ्ते तक बलात्कार का मुकदमा नहीं लिखा। दुखी होने का स्वांग करिए मगर नाम तो सही लीजिए। सम्मान रखिए उस बेटी का जिसे आप सुरक्षित नहीं रख पाए।”


Download Android App
Download iOS App



