UP News: यूपी में आकाशीय बिजली का कहर जारी, अब तक 17 लोगों की मौत

Summary :

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर, जेठवारा, फतनपुर, कंधई, और संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मानिकपुर थाना इलाके में अधिवक्ता समेत 3 लोगों की मौत, कंधई थाना में दंपत्ति समेत 3 की मौत, फतनपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जेठवारा, अंतू में 1-1 लोगों की मौत हुई है और संग्रामगढ़ थाने में 2 लोगों की मौत हुई है। Highlights: यूपी…

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर, जेठवारा, फतनपुर, कंधई, और संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मानिकपुर थाना इलाके में अधिवक्ता समेत 3 लोगों की मौत, कंधई थाना में दंपत्ति समेत 3 की मौत, फतनपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जेठवारा, अंतू में 1-1 लोगों की मौत हुई है और संग्रामगढ़ थाने में 2 लोगों की मौत हुई है।

Highlights:

  • यूपी के प्रतापगढ़, चंदौली, कौशांबी में आकाशीय बिजली से 17 लोगों की मौत
  • कौशांबी में आकाशीय बिजली से 3 लोगों की हुई थी मौत
  • यूपी के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली का प्रकोप जारी

 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चंदौली जिले के अलग-अलग इलाकों में चार लोगों की मौत हो गई है। मुगलसराय थाना क्षेत्र के भिसौड़ी और कुंडा कला गांव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव में भैंस चराते वक्त दो लोगों की मौत हो गई है। चंदौली के एडीएम अभय कुमार पांडे ने मौतों की पुष्टि की है।

कौशांबी तीन लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में चमक-गरज के साथ हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली के गिरने से एक पुरुष समेत दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, हादसे के समय सभी लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat