उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एक बड़ी सौगात देने वाले है। बता दें 2 मार्च को पीएम मोदी पांचों एयरपोर्ट का एक साथ उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद, यूपी को न केवल पहला टेबल टॉप रन-वे मिल जाएगा, बल्कि सूबे के पांचों अलग-अलग कोनों से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ दिया जाएगा।
- PM Modi देंगे यूपी को देंगे 5 नए एयरपोर्ट की सौगात
- 2 मार्च को PM Modi पांचों एयरपोर्ट का एक साथ उद्घाटन करेंगे
- 5 अलग-अलग कोनों से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ दिया जाएगा
आपको बता दें यूपी के जिन 5 शहरों को एयरपोर्ट्स की सौगात देने वाले हैं। उनमें भगवान राम का पावन धाम ‘चित्रकूट’, बौद्ध और जैन धर्म में खास अहमतियत रखने वाला ‘श्रावस्ती’, पीतल हस्तशिल्प के लिए पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाला ‘मुरादाबाद’, महर्षि दुर्वासा की भूमि ‘आजमगढ़’ के साथ ताले, कैंची, छुरियों और सरौते के लिए मशहूर ‘अलीगढ़’ का नाम शामिल है।सूत्रों के मुताबिक, यूपी सरकार के स्वामित्व वाले पांचों एयरपोर्ट के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास है।
फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करेगा फ्लाई बिग
वहीं, फ्लाई बिग एयरलाइंस ने चित्रकूट, मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़ और श्रावस्ती से विमानों के परिचानल की घोषणा कर दी है। एयरलाइंस के अनुसार, जल्द ही इन पांचों एयरपोर्ट से लखनऊ सहित देश के अन्य एयरपोर्ट के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी इन रूट्स के लिए एयरलाइंस ने कॉमर्शियल बुकिंग शुरू नहीं की है।
यूपी में 2024 के अंत तक होंगे 19 एयरपोर्ट
वहीं, इस बाबत नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया का कहना है कि जल्द ही चित्रकूट, श्रावस्ती, आजमगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद एयरपोर्ट का एक साथ उद्घाटन किया गया जाएगा। उनके अनुसार, 2014 में उत्तर प्रदेश में जहां सिर्फ 6 एयरपोर्ट थे, वहीं वर्तमान समय में दस एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं। 2024 के अंत तक इन एयरपोर्ट्स की संख्या बढ़कर 19 तक पहुंच जाएगी।


Download Android App
Download iOS App





