उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पुलिस ने मठभेड़ के बाद पांच ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में कार में लिफ्ट देने के बहाने से लोगों से लूटपाट करते थे। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि, बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार आती हुई दिखाई दी, जब उसे रुकने का इशारा किया तब चालक ने रूकने के बजाय कार भगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पीछा करने पर पांच बदमाश कार से उतरकर पुलिस पर गोली चलाने लगे जिसके बाद पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी जेल जा चुकें है आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश दीपक के पैर में लगी है तथा उसके बाद पुलिसकर्मियों ने अन्य चार बदमाशों- सुमित चौहान, पुनीत, विजय कुमार तथा समीर को भी दबोच लिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की। पूछताछ के दौरान इन गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की दर्जनों वारदातें की है। पुलिस के अनुसार ये बदमाश इससे पूर्व भी लूटपाट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, समेत विभिन्न धाराओं में जेल जा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



