बीजेपी में शामिल होने के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी में जाने के बाद भी उनका कांग्रेस से इस्तीफा न देना तमाम तरह की चर्चाओं का विषय बन गया था, लेकिन आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
अदिति सिंह ने कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख इस्तीफा स्वीकार करने की अपील की है। अदिति सिंह ने 2017 में मोदी लहर के बावजूद रायबरेली में कांग्रेस को मजबूत किया था। गौरतलब है कि अदिति सिंह बहुत पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



