अमर सिंह के निधन के कारण खाली हुई राज्यसभा सीट पर होगा उपचुनाव, जानिये क्या है तारीख

Summary :

नामांकन पत्रों की जांच दो सितंबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख चार सितंबर होगी इसके बाद 11 सितंबर को मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य अमर सिंह के निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव 11 सितंबर को होगा। चुनाव आयोग द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना 25 अगस्त को जारी की जाएगी और एक सितंबर को नामांकन की अंतिम तिथि होगी।
नामांकन पत्रों की जांच दो सितंबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख चार सितंबर होगी इसके बाद 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना शाम पांच बजे से होगी और 14 सितंबर से पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी पूरी हो जाएगी।
गौरतलब है कि अमर सिंह का निधन एक अगस्त को हुआ था और उनका कार्यकाल चार चार जुलाई 2022 तक था, इसलिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, राहुल गांधी को पत्र लिखकर उठाई यह मांग

Desk Team