पद्मकान्त शर्मा प्रभात को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कला समीक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

Summary :

UP Sangeet Natak Akademi Award: वरिष्ठ साहित्यकार कवि पद्म कांत शर्मा प्रभात को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के 2022 के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा से, क्षेत्र के कला संस्कृति साहित्य जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पुरस्कार उनको कला समीक्षा के क्षेत्र में दीर्घ और उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया जा रहा है। कवियों और कलाकारों ने दी शुभकामनाएं श्री शर्मा उच्च कोटि के साहित्यकार और कवि और मंच के कुशल संचालक है। 10 जनवरी 1957 को बिसवा में जन्मे। इन्हें पुरस्कार प्रदान किए जाने के लिए राजनेताओं, राज्य मंत्री सुरेश…

UP Sangeet Natak Akademi Award: वरिष्ठ साहित्यकार कवि पद्म कांत शर्मा प्रभात को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के 2022 के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा से, क्षेत्र के कला संस्कृति साहित्य जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पुरस्कार उनको कला समीक्षा के क्षेत्र में दीर्घ और उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया जा रहा है।

कवियों और कलाकारों ने दी शुभकामनाएं

श्री शर्मा उच्च कोटि के साहित्यकार और कवि और मंच के कुशल संचालक है। 10 जनवरी 1957 को बिसवा में जन्मे। इन्हें पुरस्कार प्रदान किए जाने के लिए राजनेताओं, राज्य मंत्री सुरेश राही, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक ज्ञान तिवारी, निर्मल वर्मा, साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, अजित मेहरोत्रा, डॉ. अरुण त्रिवेदी, रामेश्वर प्रसाद, सुनील सारस्वत, अभिषेक वाजपेई, ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, उदय प्रताप त्रिवेदी, कमलेश मृदु, आनंद खत्री, अशोक पुष्प, रामकृष्ण पाण्डेय, संजय, बृजभूषण पाण्डेय, आलोक गुप्ता, विकास बाजपेयी, आनंद मेहरोत्रा आदि सहित समाज सेवी, साहित्यकार कवियों और कलाकारों और कलमकारों ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: चोरों के आतंक व पुलिस की कार्यशैली से परेशान परिवार पलायन को मजबूर, 10 दिन से पीड़ित लगा रहा अधिकारियों के चक्कर, नहीं हुई सुनवाई

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।