UPTET 2026 Exam: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से, जानें पासिंग मार्क्स से लेकर टाइमिंग तक की हर जरूरी बात

Summary :

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज खास दिन है। UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2 जुलाई यानी गुरुवार को हो रही है। यह परीक्षा पूरे प्रदेश में 2 जुलाई से 4 जुलाई तक 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 60 जिलों में हो रही है, जिसमें लगभग 19.94 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 955 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए कड़ी व्यवस्था की है। एग्जाम से 45 मिनट पहले एंट्री बंद यह परीक्षा दो…

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज खास दिन है। UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2 जुलाई यानी गुरुवार को हो रही है। यह परीक्षा पूरे प्रदेश में 2 जुलाई से 4 जुलाई तक 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 60 जिलों में हो रही है, जिसमें लगभग 19.94 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 955 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए कड़ी व्यवस्था की है।

एग्जाम से 45 मिनट पहले एंट्री बंद

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। इस बात का खास ध्यान रहे कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में एंट्री बंद हो जाएगा।

UPTET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

UPTET 2026 Exam
Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (Image- Social Media)

आपके मन में सवाल होगा कि UPTET में कितने नंबर चाहिए पास होने के लिए? तो आपको बता दें कि सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 150 में से 90 यानी 60% मार्क्स लाने जरूरी हैं। वहीं, आरक्षित और अन्य श्रेणियों जैसे एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS), दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55% अंक यानी 150 में से कम से कम 82 अंक लाने होंगे।

कैटेगरी (Category) क्वालिफाइंग मार्क्स (150 में से) प्रतिशत
जनरल (General) 90 / 150 60%
ओबीसी (OBC) 82 / 150 55%
अनुसूचित जाति (SC) 82 / 150 55%
अनुसूचित जनजाति (ST) 82 / 150 55%
ईडब्ल्यूएस (EWS) 82 / 150 55%
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित 82 / 150 55%
भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांग श्रेणी 82 / 150 55%

UPTET में नेगेटिव मार्किंग होती है या नहीं?

यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी ये है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे, इसमें हर उत्तर के 4 विकल्प दिए जाएंगे और उम्मीदवारों को सही विकल्प को चुनना होगा। अगर आपका उत्तर गलत होता है, तो उसका नंबर नहीं काटा जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2026 ?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे ‘UPTET Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ़ बर्थ डालें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • इसके बाद PDF डाउनलोड करें और एग्जाम के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।