उत्तर प्रदेश में कोरोना की गति बरकरार, कोविड-19 के 4674 नए मरीज और 67 लोगों की मौत

Summary :

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हो गई जबकि 4674 नए लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हो गई जबकि 4674 नए लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में अभी तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,366 हो गई है। 
उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 3,84,277 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 3,17,611 मरीज इससे उबर कर पूरी तरह ठीक भी हो गये हैं। प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 4674 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त 61,300 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले एक हफ्ते के दौरान राज्य में रोजाना आने वाले नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 4922 मरीज पूरी तरह संक्रमण से उबर चुके हैं। 
उन्होंने बताया कि बुधवार को 1,53,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 91,45,000 नमूने जांचे जा चुके हैं। 

Ujjwal Jain