उत्तर प्रदेश में बिजनौर की अदालत में हुई गोलीबारी और उन्नाव में बलात्कार पीडिता को जलाये जाने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि दोनों ही घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इन्हें सरकार रोकेगी। योगी ने विधानसभा में विपक्ष के नियम 56 के तहत दिये गये प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में कहा, ”बिजनौर जैसी घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा । अदालत की सुरक्षा के लिए सरकार के पास कार्ययोजना है ।”
निर्भया की मां ने अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज करने के SC के फैसले का किया स्वागत, दिया ये बयान
उन्होंने कहा कि बिजनौर जैसी घटनाओं को सरकार रोकेगी । उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, महिलाओं और पूरे प्रदेश की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । योगी ने कहा कि हर बेटी और बहन की सुरक्षा, हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार लेगी । किसी को अराजकता फैलाने की छूट सरकार नहीं देगी ।


Download Android App
Download iOS App



