Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला नोएडा से सामने आ रहा है जहां, नोएडा पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
Highlights
- नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को किया गिरफ्तार
- मामला दर्ज कर जांच में जुटि पुलिस
यूपी में बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने क लिए पुलिस जुटि हुई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से आ रहा है। जहां, देर रात पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध असलहा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और लूट का फोन बरामद किया है।
पिल को दे रहे थे चकमा
पुलिस ने बताया कि बीती देर रात थाना फेस-3 पुलिस ने चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन वे रुकने के बजाए होटल अंतारा के सामने से विपरीत दिशा में सेक्टर-67 की सर्विस रोड पर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की ग्रीन बेल्ट के पास फिसलकर गिर गई।
दोनों के बीच हुई फायरिंग
पुलिस को पीछे आता देख उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे (24) पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दूसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक चोरी की अपाचे बाइक, दो मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा खोखा व एक खाली खोखा बरामद किया है।
घायल बदमाश को असपताल में कराया भर्ती
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे बुलंदशहर का रहने वाला है। अभी वह गाजियाबाद स्थित खोड़ा कालोनी में रहता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चार मुकदमें दर्ज हैं।
(Input From IANS)


Download Android App
Download iOS App






