देश के कई राज्य बाढ़ और बारिश की वजह से परेशान है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में राप्ती नदी में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। लगभग 350 गांव इसकी चपेट में है। जिनके घरों के अंदर तक पानी घुस गया है। ऐसे में लोगों को अपनी छतों पर ही रहना पड़ रहा है। जिन लोगों के पक्के मकान नहीं है और उनको अपने पड़ोसियों के घरों में रहना पड़ रहा है।
गांवों में अगले तीन दिनों तक बिजली बंद
बता दे कि जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर आवागमन ठप हो गया है। बलरामपुर के कोतवाली नगर, तहसील परिसर, बिजली घर ,रजिस्ट्री दफ्तर सहित कई जगहों पर पानी भर गया है। बहराइच मार्ग पर आवागमन को रोक दिया गया है।बिजली घर में पानी घुसने से सब जगह में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है। ग्रामीण इलाकों में लगभग 600 बाढ़ प्रभावित गांवों में बिजली अगले तीन दिनों तक बंद है। नदी के कटान से बांध का काफी ज्यादा हिस्सा कटता जा रहा है। बांध के काटने की वजह से कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
बाढ़ से गांवों के हालात बेहद खराब
हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डा. महेन्द्र कुमार ने कटान प्रभावित बाढ़ ग्रस्त गांवों का रविवार को निरीक्षण किया। कटान से प्रभावित ग्रामीणों के लिए तत्काल राहत कार्य शुरु करने का निर्देश दिया। इस बार बाढ़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। श्याम बिहार कालोनी में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरु हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



