यूपी में हाईस्कूल में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें योगी सरकार ने अब हाईस्कूल में पढ़ने वाले एससी-एसटी छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की है।इस दौरान अब इन छात्रों को तीन हजार की जगह साढ़े तीन हजार छात्रवृत्ति दिए जाने को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों की उम्र सीमा को भी निर्धारित कर दिया गया है।
दसवीं क्लास में पढ़ने वाले SC-ST छात्रों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की
आपको बता दें राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की नई नियमावली को मंजूरी दे दी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने नौंवीं व दसवीं क्लास में पढ़ने वाले एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति में 500 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 3500 रुपये कर दिया गया था। जिसे अब यूपी सरकार ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों की उम्र भी 12-20 साल की बीच निर्धारित कर दिया गया है।
UP में हर साल दी जाती करीब 50 लाख से ज्यादा छात्रों के छात्रवृत्ति
दरअसल, जिन एससी-एसटी छात्रों को पिछली परीक्षा में 50 फीसद से ज्यादा अंक मिले हैं वो इस छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। यूपी में हर साल करीब 50 लाख से ज्यादा छात्रों के छात्रवृत्ति दी जाती है। ऐसा पहली बार है जब एससी-एसटी छात्रों के साथ अस्वच्छ पेशे में शामिल परिवार के बच्चों को भी इस श्रेणी में लाया गया है। अस्वच्छ पेश में मैला ढोने, चमड़े का काम करने जैसे पेशे शामिल हैं।
Uttar Pradesh: हाई स्कूल के SC/ST छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाई स्कॉलरशिप
Summary :
यूपी में हाईस्कूल में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें योगी सरकार ने अब हाईस्कूल में पढ़ने वाले एससी-एसटी छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की है।इस दौरान अब इन छात्रों को तीन हजार की जगह साढ़े तीन हजार छात्रवृत्ति दिए जाने को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों की उम्र सीमा को भी निर्धारित कर दिया गया है। दसवीं क्लास में पढ़ने वाले SC-ST छात्रों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की आपको बता दें राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क…


Download Android App
Download iOS App



