Uttar Pradesh: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत अन्य 2 की हालत गंभीर

Summary :

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh)के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे(Bundelkhand Expressway)पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दो कारों की आमने- सामने टक्कर हो गई।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दो कारों की आमने- सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार युवकों की मौत हो गई।साथ ही एक महिला समेत 2 लोग घायल हो गए। हादसा बहुत ही खतरनाक तरीके से हुआ है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी (CHC) में भर्ती करवाया गया है।   
तेज रफतार कार से हुई खतरनाक भिड़ंत 
 हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर फतेहपुर जनपद निवासी आशीष सिंह अंजू, सत्या और दीपक शर्मा के साथ एमपी के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे।तभी कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सामने से आ रही तेज रफतार कार से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई।  
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
हादसे में फतेहपुर निवासी आशीष कुमार और सत्या सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं इसी कार में सवार अंजू सिंह व दीपक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर दूसरी कार में सफर कर रहे रविंद्र शर्मा व उसके साथ एक अज्ञात युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रहत बचाव शुरू करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

Desk Team