Uttar Pradesh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कुछ अलग ही माहौल है। लोकसभा चुनाव के नतीजे कल यानी मंगलवार को आएंगे, लेकिन नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल से एक तरफ सत्ता पक्ष के लोग खुश हैं और इसे सही बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के लोग इसे फर्जी बता रहे हैं।
Highlight :
- NDA के 400 पार के लिए काशी में यज्ञ
- एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना
- एग्जिट पोल से सत्ता पक्ष खुश
काशी में लोगों ने किया रुद्राभिषेक
एग्जिट पोल के आंकड़ों पर जारी प्रतिक्रियाओं बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कुछ अलग ही माहौल है। यहां सत्ता पक्ष के लोगों में जश्न का माहौल है। काशी में लोगों ने पीएम मोदी की जीत और एनडीए को 400 पार सीट मिले, इसकी कामना करते हुए रुद्राभिषेक यज्ञ किया। यज्ञ करने वालों में ज्ञानवापी मामले में शामिल हिंदू पक्ष के अधिवक्ता और वादी भी शामिल रहे। इन लोगों ने महामृत्युंजय मंदिर में ज्ञानवापी मामले में सकारात्मक फैसले के लिए भी यज्ञ किया।
काशी, मथुरा और पीओके का उद्धार
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के पैरोकार डॉ. सोहन लाल ने कहा कि एनडीए 400 पार के लक्ष्य को पूरा करे, इसलिए हम लोगों ने महामृत्युंजय मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करने से काशी, मथुरा और पीओके का उद्धार होगा। वक्फ बोर्ड के साथ-साथ 29 राज्यों में अल्पसंख्यक आयोग का भी खात्मा होगा और धर्म स्थल कानून भी समाप्त हो जाएगा।
न्याय की लड़ाई
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि काशी और मथुरा हमें वापस मिल जाए। अगर मुस्लिम पक्ष ऐसा नहीं करता है तो हम अपने विध्वंस किए गए 30 हजार आराध्य स्थलों को वापस लेने के लिए कटिबद्ध हो जाएंगे। जिस तरह से हमने न्याय की लड़ाई लड़कर अयोध्या में राम मंदिर को प्राप्त किया, उसी तरह लड़ाई लड़कर हम अपने तीस हजार आराध्य स्थलों को भी वापस लेंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




