नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेशभर 1200 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किया गया है।
योगी सरकार ने प्रयागराज में 300 महिलाओं तो वही अलीगढ़ में 60 महिलाओं और इटावा में 200 महिलाओं समेत 700 पुरुषों पर मामला दर्ज किया है। योगी सराकर की इस कार्यवाही के बावजूद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घंटाघर से लेकर प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में प्रदर्शन जारी है।
रायबरेली के टाउनहॉल में भी मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच घंटाघर पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।


Download Android App
Download iOS App



