वाराणसी में जिला प्रशासन ने गंगा नदी और घाटों पर प्रवासी पक्षियों के खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। घाटों पर सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं कि लोग बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पक्षियों को खाना नहीं खिलाएं। सर्दियों के मौसम में वाराणसी में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं और पर्यटक नावों पर जाते हैं और इन पक्षियों को खिलाते हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ये प्रवासी पक्षी लगभग चार महीने तक वाराणसी में रहते हैं और प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। उन्होंने कहा, बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए, हम मनुष्यों को पक्षियों से दूर रहने के लिए कह रहे हैं। इस आशय से सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं और नदी पुलिस नाव सवारों को भी चेतावनी दे रही है। नाव वालों को भी खतरे से पर्याप्त रूप से अवगत करा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



