धार्मिक नगरी काशी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके कारण गंगा आरती के स्थल में परिवर्तन किया गया है। वाराणसी में बाढ़ के कारण गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी देखी गई। वाराणसी के घाटों पर कई दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। प्रशासन द्वारा गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है।
बाढ़ के कहर के कारण घाट पर होने वाली दैनिक संध्या आरती प्रभावित हो रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा आरती के स्थान को पांचवी बार बदला गया। हालत यह है कि विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती को छत पर कराया जा रहा है।
गंगा सेवा निधि की ओर से सुशांत मिश्रा ने बताया,प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी मां गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पानी काफी ऊपर आ गया है। घाट पर स्थान काफी सीमित हो गया, जगह छोटी पड़ रही थी, लेकिन भीड़ काफी हो रही थी। इसलिए मां गंगा की आरती गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर कराने का निर्णय लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



