उत्तर प्रदेश से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाएं एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रही है। वही, वहां मौजूद लोग उन्हें अलग भी नहीं कर रहे है। वायरल वीडियो में एक पुरुष दोनों महिलाओं की चप्पल से पिटाई करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई के बाद दोनों महिलाएं अपने-अपने रास्ते चली गईं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वही, वीडियो के बारे में जो जानकारी निकलकर के सामने आ रही है, उसके अनुसार वीडियो में जो महिलाएं दिख रही है उनमे से एक महिला पुरुष की पत्नी जबकि दूसरी महिला प्रेमिका है। वीडियो फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल का है। कहा जा रहा कि एक आदमी इलाज कराने के लिए अस्पताल प्रेमिका के साथ गया था। इसके बाद उसकी पत्नी को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गई। वहां उसने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखा और गुस्सा हो गई।
पति ने की महिलाओं की पिटाई
इसी के बाद उस महिला ने प्रेमिका और अपने पति के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। दो महिलाओं के बीच मारपीट देख भीड़ जमा हो गई। महिला के पति ने उसे रोकने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वो रुकने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद पुरुष ने चप्पल निकाली और दोनों महिलाओं की पिटाई करने लगा। पिटाई के बाद महिलाएं अलग-अलग हो गईं।
लोग दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रिया
हम आपको बता दें, इस घटना के बाद पुरुष अपनी पत्नी के साथ घर चला गया था। फिर प्रेमिका भी अपने घर चली गई। अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। अभी तक महिला या उस प्रेमिका की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



