उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को मुहर्रम के मौके पर देवरिया पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ सियासी दलों ने सालों तक प्रभु राम के अस्तित्व और अयोध्या से जुड़े मुद्दों पर लगातार सवाल उठाए। सीएम योगी ने आगे कहा कि इन लोगों ने मंदिर निर्माण का भी खुलकर विरोध किया था और कानूनी प्रक्रिया के दौरान भी इसके खिलाफ कई तर्क दिए थे। यूपी मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो लोग पहले आस्था और परंपराओं का सम्मान नहीं करते थे, वे अब धार्मिक भक्ति की बातें कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।
Yogi Adityanath on Ram Mandir: धार्मिक आयोजनों पर सवाल उठाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले विभिन्न धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि रामनवमी, जन्माष्टमी, कांवड़ यात्रा और दुर्गा पूजा जैसे मौकों पर बाधाएं पैदा की जाती थीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि उसके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कई मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि जो लोग अतीत में गलत नीतियों के लिए जिम्मेदार थे, वे अब अयोध्या और आस्था जैसे विषयों पर सवाल उठा रहे हैं।
Yogi Adityanath Deoria Rally: SIT जांच का इंतजार करने की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने शुरू से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और सच्चाई सबके सामने आएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बिना सबूत के किसी पर भी आरोप न लगाएं। उन्होंने कहा कि जिसके पास भी ठोस सबूत हों, उसे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सामने पेश करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भगवान राम के भक्तों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और आस्था को राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App





