NEET UG परीक्षा की फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, ऐसे अपडेट करें बैंक डिटेल्स, जानें स्टेप-बाय-स्टेप

Summary :

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के अभियर्थियों के लिए फीस रिफंड प्रोसेस शुरू कर दी है। एजेंसी ने बैंक डिटेल्स अपडेट करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। जिन अभियर्थियों ने भी 21 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम दिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स सबमिट, कंफर्म या अपडेट कर सकते हैं। जिन्होंने पहले बैंक डिटेल्स अपडेट कर दी है, उन्हें फिर से करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं, कैसे अपडेट करें बैंक डिटेल्स… NEET Refund Last Date: क्या है अपडेट करने की लास्ट डेट? NTA के…

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के अभियर्थियों के लिए फीस रिफंड प्रोसेस शुरू कर दी है। एजेंसी ने बैंक डिटेल्स अपडेट करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। जिन अभियर्थियों ने भी 21 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम दिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स सबमिट, कंफर्म या अपडेट कर सकते हैं। जिन्होंने पहले बैंक डिटेल्स अपडेट कर दी है, उन्हें फिर से करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं, कैसे अपडेट करें बैंक डिटेल्स…

NEET Refund Last Date: क्या है अपडेट करने की लास्ट डेट?

NTA के अनुसार, बैंक डिटेल्स अपडेट और कन्फर्म करने की आखिरी तारीख 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक है। इसके बाद इस संबंध में किसी भी अनुरोध करने पर विचार नहीं किया जाएगा और पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

NEET UG Bank Details Update: ऐसे अपडेट करें बैंक डिटेल्स

  • सबसे पहले NTA या NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
  • पोर्टल खुलने पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी (जैसे- अकाउंट नंबर, IFSC कोड, बैंक का नाम) दर्ज करें।
  • अगर पहले से ही दर्ज है, तो उसकी जांच करें और आवश्यकतानुसार अपडेट करें।
  • सभी भरी गई जानकारियों को एक बार फिर से री-चेक कर लें और सब कुछ सही होने पर फॉर्म को Submit कर दें।

NEET UG Refund Portal: रद्द हुई परीक्षा की वापस की जाएगी फीस

NEET UG 2026 Fee Refund
(Image- Social Media)

NEET UG 2026 की परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद, 21 जून 2026 को री-एग्जाम कराई गई, जिसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया गया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही साफ कर दिया था कि रद्द की गई परीक्षा की फीस पात्र अभ्यर्थियों को वापस की जाएगी। इसी कड़ी में, अब एजेंसी ने अभ्यर्थियों के बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने के लिए ‘रिफंड पोर्टल’ शुरू कर दिया है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।