उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सन्त कबीरदास की जयन्ती पर हार्दिक बधाई दी है।
श्री योगी ने उनकी जयन्ती की पूर्व संध्या पर यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि कबीरदास जी एक महान सन्त और समाज सुधारक थे। उन्होंने लोगों को पारस्परिक सछ्वाव और सौहार्द के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। वे समरसता के सन्त थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सन्त कबीरदास जी ने रूढ़यों के विरुद्ध आवाज उठायी। उन्होंने जीवनभर सामाजिक आडम्बर तथा कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा लोगों में सामाजिक चेतना जगायी। वे श्रमजीवी थे, इसलिए उन्होंने लोगों को परिश्रम से जीविका अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सन्त कबीरदास जी की शिक्षाएं वर्तमान में भी अत्यन्त प्रासंगिक हैं। उनके बताये मार्ग पर चलकर हम एक सुदृढ़ समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



