भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को 100वीं जयंती मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर योगी सरकार की तरफ से जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में योगी सरकार 25 दिसंबर से बसों के किराए में 20 फीसद की कमी करेगी। यह छूट 25 फरवरी तक जारी रहेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित बस सेवाओं को जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती के अवसर पर प्रदेश की जनता को कम किराए का सौगात देने जा रही है।
किराए में 20 प्रतिशत की छूट
उन्होंने कहा कि शीतकाल में अधिक से अधिक यात्रियों को वातानुकूलित आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से किराए में कमी की जा रही है। इससे यात्रियों को कम किराया पर शीतकाल में आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही निगम की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी। परिवहन मंत्री के मुताबिक यात्री किराए में लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी की गई है।
वातानुकूलित 3X2 जनरथ/शताब्दी बस का किराया 25 दिसंबर 2024 से 1.63 रुपए प्रति किमी. प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपए प्रति यात्री प्रति किमी. तक होगा। इसके अलावा 2X2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपए प्रति किमी. की जगह 1.60 रुपए यात्री प्रति किमी. होगा।


Download Android App
Download iOS App



