Uttrakhand News : आज करणी सेना युवा शक्ति संगठन की महिला जिला अध्यक्ष (नैनीताल) योगिता बनौला के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पहुंचकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा गया।
नीतू बिष्ट द्वारा वीडियो में माँ काली के पवित्र स्वरूप को अपमानजनक ढंग से प्रस्तुत करने से सनातन प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने पुलिस से बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
इस दौरान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिसमें जोगेंद्र राणा (प्रदेश अध्यक्ष, युवा शक्ति),योगिता बनौला (महिला जिला अध्यक्ष, नैनीताल दीपांशु पोखरिया (जिला अध्यक्ष, युवा शक्ति), मीरा क्षत्रिय, भावना पांडे, तारा तिवारी, भावना जोशी, सुनीता तिवारी, विजय कुमार जोशी, सुरेश सिंहपंकज परगाई, जगत शर्मा, नंदन बिष्ट, राहुल गुप्ता, हितेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App




