Harish Rawat: PM Modi का गिर के जंगलों में जाना अच्छी बात

Summary :

गिर के जंगलों में PM Modi की यात्रा पर हरीश रावत का समर्थन

देहरादून, 3 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पीएम मोदी के गिर के जंगलों में जाने और कैमरे से फोटो लेने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी प्रकृति प्रेमी होने का संदेश दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "पीएम मोदी का गिर के जंगलों में जाना अच्छी बात है। लेकिन मुझे याद है कि एक बार गिर के जंगलों में शेरों की मौत लगातार होने लगी थी। ऐसे में गिर के शेरों का संरक्षण बहुत जरूरी है। वन्यजीवों संरक्षण की शुरुआत कांग्रेस के शासन काल में शुरू हुई थी। राष्ट्रीय प्राथमिकता के तौर पर हमें वन्यजीवों का संरक्षण करना चाहिए। पीएम मोदी प्रकृति प्रेमी होने का संदेश दे रहे हैं, उन्हें एक नहीं बल्कि कई शेरों की तस्वीर लेनी चाहिए।"

कांग्रेस प्रवक्ता समा मोहम्मद के भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा पर दिए टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा, "ऐसी टिप्पणी अमान्य है। खिलाड़ी हमारे राष्ट्रीय गौरव रहे हैं और कांग्रेस हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रही है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए जितने भी पुरस्कार देने की शुरुआत हुई है, वो कांग्रेस के समय में ही हुई है। कांग्रेस के ही समय में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भारत रत्न दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ियों पर ऐसी टिप्पणी अमान्य है।"

PM Modi ने गिर वन्यजीव अभयारण्य में की फोटोग्राफी, शेर परिवार की तस्वीरें साझा की

दरअसल, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले के दौरान, शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रोहित शर्मा को "मोटा खिलाड़ी" और "अप्रभावी कप्तान" कहा। उन्होंने लिखा, "रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के लिए बहुत मोटे हैं! वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वह भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं।"

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई सचिव ने आईएएनएस को बताया, "जब टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट खेल रही है, तब किसी नेता द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे कप्तान के लिए ऐसी टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और इस समय इस तरह की बातें चौंकाने वाली हैं। हम इस मामले को देखेंगे।"

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.